संगठन के निर्माण से लेकर अब तक की सेवा करने वाले थे रमेश चंद्र

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष व उपमहामंत्री रमेश मिश्रा का देहांत उपचार के दौरान 21 मई 2025 को गोरखपुर में हो गया। जिस पर जिला इकाई के तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि वह संगठन के निर्माण से लेकर अब तक संगठन की सेवा करने वाले जुझारू व्यक्ति थे। उनकी कमी को कोई पूर्ण नही कर सकता हैं। रविवार को वन विभाग के पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा मित्रों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा रमेश चंद्र बस्ती जनपद के निवासी थे। जो पूरे जीवन शिक्षा मित्रों व संगठन के हित के लिए सदैव लड़ते रहे हैं। एक एक शिक्षा मित्रों से मिलकर उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करते रहे हैं। सभी को हिम्मत देते रहते थे कि समय के साथ सब कुछ बदलेगा। जिला महामंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि रमेश चन्द्र हमारे बीच भले ही नही है लेकिन उनके द्वारा किया गया संघर्ष हम नही भूलेंगे। इस महंगाई के समय मे अल्प मानदेय में हम सब अपना जीवन किसी तरह चला रहे हैं। रमेश चंद्र हम सब के धरोहर, संगठन के कर्णधार व शिक्षामित्रों के हित के लिए हर स्थित में मजबूती से लड़ने वाले व्यक्ति थे। जो अपना पूरा जीवन शिक्षामित्रों के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर राजेश जायसवाल, अशोक मिश्रा, विक्रम प्रसाद, अमित सिंह, राम मूरत यादव, उपेंद्र सिंह, रमेश मोर्य, अनुरुद्ध कुमार, उत्तम प्रसाद, राम सहाय, गोरख प्रसाद, शत्रुहन प्रसाद, सुनील कुमार पांडेय, सुखराम यादव, राम निवास, शम्भू प्रसाद, शाहिद रजा, वीना पांडेय, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




