गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशप्रतापगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रतापगढ़ : दिवंगत शिक्षकों को पितृ विसर्जनपर बेसिक शिक्षक देगें श्रद्धांजलि

दैनिक बुद्ध का संदेश
प्रतापगढ़। महात्मा गॉंधी एवं शास्त्री जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को सांय 4 बजे से अमर सेनानी, शहीद सैनिकों और दिवंगत शिक्षकों को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ पितृ विसर्जन पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वर्ष 2004 से प्रारम्भ हुए सांस्कृतिक पर्व पितृ विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन अनवरत 2024 में भी होने जा रहा है। जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकार, पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष स्व०हंसराज त्रिपाठी स्मृति पुरस्कार 21 शिक्षकों को प्रदान किया जायेगा। शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि- उमेश द्विवेदी, शिक्षक विधायक ( विधान परिषद, उत्तर प्रदेश) होंगे। कार्यक्रम स्थान रू सच्चा बाबा आश्रम, बराछा मोड़,(सईं नदी के उत्तरी तट) बेल्हा, प्रतापगढ़ होगा जबकि कार्यक्रम के आयोजक विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश रहेगा। यह जानकारी डा०विनोद त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष / जिलाध्यक्ष ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!