गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

बहराइच। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ईद के मौके पर अपनी ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अकरम बाइक से हुजूरपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव जा रहा था। इसी दौरान रानीपुर थाना क्षेत्र के कुट्टी बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!