शासकीय तालाब से मिट्टी निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बर्डपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरवालिया के गैजड के उत्तर कर्बलहिया तालाब का वायरल वीडियो बताया जा रहा है। शासकीय तालाब से मिट्टी निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिना अनुमति ग्राम पंचायत के कई तालाबों से मिट्टी निकालकर बिक्री की जा रही है। आपको बता दें कि अवैध उत्खन से राजस्व के नुकसान सहित तालाब की जल भराव क्षमता कम हो रही है, जिससे किसानों को सिंचाई में समस्या होती है। लगातार सप्ताह भर से मध्य रात्रि से भोर तक मिट्टी निकाली जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो ग्राम पंचायत भरवालिया के कर्बलहिया तालाब सहित पंचायत भवन के पास सटे तालाब व गांव से पश्चिम धोबहिया व भटौली से पश्चिम जमुहवा तालाब में रात्रि में मिट्टी निकाली जाती है। कई बार ग्रामीणों के मना करने के बाद भी खनन माफिया नहीं माने, तो ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर दिया। विकास खण्ड बर्डपुर के भरवालिया ग्राम सभा के टोला रक्सेल के उत्तर दिशा के पोखरे से रात्रि एक बजे से सुबह 6 बजे तक मिट्टी खनन कर महंगे दामों में बेच खननकर्ता मोटी कमाई कर रहे है। मिट्टी खनन कर गौरी सड़क किनारे नींव व खेतों में गिराया जा रहा है। सूचना है कि खननकर्ता भरवालिया ग्राम सभा का एक मनबढ़ किस्म का युवक है। किसकी सह पर ताल व पोखरे से खनन करता है। वायरल वीडियो विभाग जांच में खनन की जगह नहीं ढूंढ पाती है।



