गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर पालिका सिद्धार्थनगर में बनाये गये रैन बसेरा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुद्धवार को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा बनाये गये निःशुल्क रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निःशुल्क रैन बसेरा में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा गया। रैन बसेरा में सभी व्यवस्था ठीक पाया गया तथा रैन बसेरा में 15 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को रैन बसेरा एवं अन्य प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को अपने अपने क्षेत्रों में निःशुल्क रैन बसेरा सक्रिय करने एवं अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!