प्राथमिक विद्यालय घरुआर के प्रधानाचार्य की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था हुई बदहाल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घरुआर अन्तर्गत एनएच-730 के बगल संचालित प्राथमिक विद्यालय घरुआर के प्रधानाचार्य की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें कक्षा01 से लेकर 05 तक कुल करीब 105 बच्चों का नामांकन के सापेक्ष करीब 37 बच्चों उपस्थिति बेहद कम व चिन्ताजनक रही है। सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंची मीडिया टीम को जानकारी देते हुए विद्यालय पर उपस्थित शिक्षामित्र शैल यादव ने बताया कि प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सुबह करीब 08 बजे के बाद कहीं किसी काम से बाहर गये हुए हैं। बाद में शिक्षामित्र ने अपने मोबाइल से प्रधानाचार्य के मोबाइल पर फोन लगाकर बात करवाई तो प्रधानाचार्य ने कहा कि वह जिले पर बैंक से सम्बन्धित किसी कार्य से बाहर गये हुए है। जिसकी जानकारी विभाग के किसी उच्चाधिकरी को नहीं दी गई है। वहीं विद्यालय पर उपस्थित शिक्षामित्र रीता आर्य व प्रीति निषाद बच्चों को पढ़ा रही थी। जिन्होंने बताया कि कुल लगभग 105 बच्चों का नाम रजिस्टर में दर्ज है। आज कुल लगभग 37 बच्चे उपस्थित हैं। वही मौके पर मौजूद रसोइया अन्जना देवी व पूजा देवी और बंगलाही ने बताया कि आज रोटी बनाना था, लेकिन आटा नही होने के कारण चावल व सब्जी बनाया गया था। प्रधानाचार्य किसी काम से बीआरसी परसा स्टेशन गये हुए हैं। जबकि सूत्रों की मानें तो प्रधानाचार्य अक्सर इसी तरह से विद्यालय में हाजिरी लगाकर गायब रहते हैं। जिससे शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और बच्चों की उपस्थिति बेहद कम व चिन्ताजनक स्थिति में है। उक्त सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि सुबह 08 बजे से 02 बजे तक किसी अध्यापक को विद्यालय छोड़कर कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जायेगी और जो भी उचित कार्रवाई होती है की जायेगी।




