गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर  : गांव में आज तक नहीं पहुँचा विकास ग्रामीण कीचड़ में चलने को मजबूर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर जिले के विकासखण्ड हर्रैय्या सतघरवा के ग्राम पंचायत मदारगढ़ के मजरा कमदी के लोग खड़ंजा व नाली निर्माण कराने लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनका कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब हाल यह है कि उनके खड़ंजा व घरों के सामने गंदा पानी व कीचड़ भरा हुआ है और इसी में ग्रामीण को आवागन करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत भी की है, लेकिन उसके बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है।कमदी मजरा के लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। गांव में कोई विकास नजर नहीं आ रहा है। समस्या नाली निर्माण की है।

नाली निर्माण नहीं होने के कारण घर से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य रास्ते पर आकर फैल रहा है। निकासी नहीं होने से पानी एक जगह ही भरा हुआ है। लोगों को भी मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। गंदा पानी महीनों से भरा होने के कारण बीमारियों का प्रकोप बढऩे लगा है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर पूर्व में कई बार ग्राम प्रधान और सचिव को अवगत कराया है। लेकिन आज भी लोग कीचड़ और गन्दे पानी की समस्या से जूझ रहे है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कोई अधिकारी ग्रामीणों की समस्या का समाधान करता है कि मामला ठंडे बस्ते में सिमट कर रह जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!