धोखाधड़ी एवं जाली दस्तावेजों को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

लोटन/सिद्धार्थनगर। थाना लोटन पुलिस द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और जाली दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित 01 ओरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण व दिनेश कुमार सरोज थानाध्यक्ष लोटन मय टीम नें मंगलवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 121/2024 धारा 420,467, 468,471 भा0द0वि0 से संबन्धित 01 नफर अभियुक्त सभाजीत यादव पुत्र राम नरायन निवासी खखरा बुज़ुर्ग थाना लोटन को लोटन कस्बा तिराहा सेप्रभारी निरीक्षकडी.के.सरोज,उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, हे.का.सुनील दत्त यादव वआरक्षी जयहिन्द निषाद ने गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया।




