गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

सिद्धार्थनगर। शिविर का उद्धघाटन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव द्वारा किया गया।अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने एनएसएस के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर में सभी स्वयं सेवक पूरी निष्ठा से भाग लें और सभी कार्यक्रमों भी भागीदारी करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवंत यादव, डॉ. रक्षा ने सात दिनों की कार्य योजना की जानकारी स्वयंसेवकों को दी। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. रक्षा ने पुष्प भेंट माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ. जयसिंह यादव, डॉ. मयंक कुशवाहा, डॉ. प्रदीप पांडेय, एवं कर्मचारी अभय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. यशवंत यादव ने किया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शुक्रवार को विजय सुधा कालेज आफ फार्मेसी बर्नपुर नंबर 7 संग्रामपुर सिद्धार्थनगर में किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन विजय सुधा कालेज आफ फार्मेसी पहुंचकर सभी स्वयं सेवकों व स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रांगण की साफ़ सफाई की गई। तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी दिनों की शिविर की रुपरेखा तथा एनएसएस के महत्व और उद्देश्य के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!