नहर से पानी न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

हर्रैया सतघरवा/बलरामपुर। स्थानीय विकास खंड अन्तर्गत रविवार दोपहर ग्राम पंचायत नंदनगर जुम्मनडीह गांव के दक्षिण स्थित राप्ती मुख्य नहर खंड 6 श्रावस्ती मोतीपुर गांव से दक्षिण दिशा मे निकलने वाली माइनर नहर जो करौंदापुरवा,मनोहरापुर,चिरौंजीपुर,जोखवा,मनोहरापुर,नंदनगर जुम्मनडीह,फकीरीडीह,लैबुडवा आदि गांव से होकर निकलती है।इस माइनर नहर की उंचाई होने के कारण आज तक पानी किसानो को नही मिला।किसानो ने नहर पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए बताया कि बारिश नही होने से किसान परेशान है वही नहर व सिंचाई विभाग जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं.कई बार लिखित शिकायत.फोन से जानकारी दी जाती है तो अस्वासन देकर घुमाने का कार्य कर रहे है।क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश पाण्डेय, दुखीराम,सरवन कुमार, शीतला प्रसाद तिवारी,रविन्द्र कुमार,शंकर,योगेश कुमार, मिश्रीलाल, कुलभूषण, कृष्ण कुमार,कर्ताराम,विजय पाल,आदित्य तिवारी, दुर्गा प्रसाद, रंणधावा,सुखदेव,ओमकार. राजेश कुमार, प्रदीप यादव, राहुल कुमार आदि किसानो ने रविवार दोपहर को सिंचाई विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।इस विकास खंड मे पहाड नजदीक होने के कारण पहाड की जडे फैली हुई है जिससे यहां पर बोरिंग.तथा ट्यूबवेल नही है जिसके कारण यहां सिंचाई संसाधन मे काफी दिक्कत है।जब प्रधानमंत्री मोदी ने नहर का उद्घाटन किया था तो किसानो मे एक आस जगी थी कि हम सभी किसानो का खेती बेहतर ढंग से हो सकेगा।किसानों ने चेतावनी दी कि अगर नहर की सफाई करवाकर अतिशीघ्र पानी नहीं छोड़ा गया तो वह सड़क पर उतरकर विरोध करने को बाध्य होंगे। इस संबंध मे जब सिंचाई विभाग श्रावस्ती अधिशासी अभियंता विकास शिरोमणि से जानकारी लेना चाहा तो फोन रिसीव नही हुआ।




