उत्तर प्रदेशबहराइच
साइकिल सवार व्यक्ति को सरकारी बस ने मारी टक्कर, हुई मौत

प्रयागपुर/बहराइच। गोंडा बहराइच रोड पर पयागपुर पावर हाउस के पास सरकारी बस से दुर्घटना हो जाने के कारण एक साइकिल सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर ले जाया गया, जहां पर हेड इंजरी होने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृत व्यक्ति राजकुमार शुक्ला उम्र 65 वर्ष है जो शुकुलपुरवा सोहरियावां पयागपुर का निवासी है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया।




