गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्षा संकल्प परिचय एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

कैसरगंज / बहराइच | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फाउंडेशन के तत्वावधान में आज प्रेम बहादुर सिंह चौहान के प्रतिष्ठान पर रक्षा संकल्प, परिचय एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष बहराइच ध्रुव राज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत क्षत्रिय परिवार का आपस में परिचय तथा क्षत्राणी ज्योत्सना सिंह ने शस्त्र उठाकर देश व समाज की सुरक्षा व सम्मान हेतु उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया ; तत्पश्चात सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन किया। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी विनय सिंह ने कहा कि असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय तथा नारी के अपमान के लिए क्षात्र धर्म के तहत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी ने शस्त्र उठाकर दुष्टों का संघार किया था। हम पहले शस्त्री थे बाद में देश व समाज के सभी कमजोर, शोषित पीड़ित असहायों की रक्षा हेतु क्षात्र धर्म व कर्तव्य पालन के लिए क्षत्रिय कहलाए। उन्होंने सभी क्षत्रियों को शस्त्र रखने के लिए शासन व प्रशासन से मान्यता दिए जाने हेतु पुरजोर तरीके से मांग की है। जिलाध्यक्ष ध्रुवराज सिंह ने कहा कि आज भी किसी जाति धर्म सम्प्रदाय के पीड़ित व परेशान लोग अपनी सुरक्षा व सहायता के लिए क्षत्रियों पर ही सर्वाधिक विश्वास रखते हैं। हमें राजनीतिक के साथ साथ सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में भी बढ़ चढ़ भागीदारी करनी होगी। महिला वींग की क्षत्राणी ज्योत्सना सिंह ने कहा कि हमारा शस्त्र देश व समाज की सुरक्षा व सम्मान बहाल रखने के लिए होना चाहिए न कि अपराध व विध्वंसकारी सोंच के लिए होने चाहिए। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह चौहान, कमलेश सिंह कलहंस नंद कुमार सिंह रैकवार, आशीष भदौरिया, दीपक सिंह सेंगर लोकेन्द्र सिंह कुशवाहा, हेमराज सिंह वैश ,सतीश सिंह विसेन, दीपेंद्र सिंह वेलदार मूलचन्द राव जगदीश सिंह सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार ब्यक्त करते हुए क्षत्रियों को लामबंद होने की अपील की।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!