गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दर्जनों साथियों के साथ बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मेहताब ईदरीशी

फूल-माला पहनाकर व मीठा खिलाकर दी बधाई

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सिद्धार्थनगर जिले के समाजवादी नेताओं के साथ मिलकर नगर पालिका बांसी में बहुजन समाज पार्टी का दामन छोड़कर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मेहताब ईदरीशी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ज्वाइन कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सपा नेताओं सहित छोटे भाई मेहताब ईदरीशी और उनके साथ आये साथियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सहित सपा नेताओं ने मेहताब ईदरीशी और उनके साथ आये साथियों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए सोमवार को बहुजन समाज पार्टी से आये सभी नेता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मेहताब ईदरीशी के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सभी नये साथी/छोटे भाई मेहताब ईदरीशी सहित अन्य लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी पार्टी को और ताकत देंगे। उन्होंने कहा, ष्अब परिवर्तन तय है। आने वाले समय में और भी साथी हमारे साथ जुड़ेंगे और समाजवादी आन्दोलन को मजबूत करेंगे।ष् मोहम्मद इद्रीश राईनी उर्फ पटवारी ने कहा कि इनके आने से पीडीए समाज उत्साहित है। जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया। प्रदेश सचिव राम मिलन भारती ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद यूपी की राजनीति में नया माहौल बना है। समाजवादी पार्टी के जनाधार और लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में दूसरे दलों के नेताओं का सपा की ओर झुकाव बताता है कि राज्य में राजनीतिक हवा तेजी से करवट ले रही है। 2027 के चुनाव को लेकर सपा पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है। पार्टी की रणनीति पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को जोड़कर व्यापक समर्थन हासिल करने की है। वहीं मेहताब ईदरीशी ने बताया कि समाजवादी पार्टी में हम राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टियों की नीतियों को देखकर के शामिल हुए हैं और अखिलेश यादव को देश का भविष्य बताते हुए 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष/सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इद्रीश राईनी उर्फ पटवारी, प्रदेश सचिव राममिलन भारती, अबरार हुसैन पूर्व उप अध्यक्ष नपा बाँसी, जिला सचिव सैयद कुतुब, जवाहर यादव पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष, कपिल देव नगर अध्यक्ष बाँसी, प्रमोद अग्रहरि, इसरार, शाहजादे, मुन्ना, मोहम्मद नोमान, अलीम शेख, एवं तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!