मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने विभिन्न मण्डलों में भाजपाइयों व शुभचिंतकों के साथ तैयारी बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को दिन में 2रू30 बजे नगर पंचायत भारतभारी के गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली स्कूल वृन्दावन देवरिया के उद्घाटन व शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा व हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ सोमवार देर शाम हिन्दू भवन पर भनवापुर मण्डल, नौऊवा में भारतभारी मण्डल, वही सोमवार को भाजपा कार्यालय पर डुमरियागंज मण्डल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल करने की योजना बनाई गई। वही भवानीगंज दुर्गा मन्दिर पर भारतभारी मण्डल की बैठक चेयरमैन धर्मराज वर्मा व लवकुश ओझा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी लोगों कार्यक्रम की तैयारी में तेजी से लग जाने का निर्देश व कार्यक्रम की जिम्मेदारियों देते हुए कहां कि सभी लोग हर बूथ पर जाकर भाजपा, हियुवा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ ही साथ, स्थानीय समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, डाक्टरों, अधिवक्ताओं, अध्यापकों सहित सर्वसमाज के लोगों से कार्यक्रम में सम्मलित होने का आवाहन करने की बात कही हैं। इस दौरान उन्होंने सभी से कार्यक्रम में सम्मलित होने की अपील की। इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, डा. दशरथ चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, अजय पाण्डेय, रमेशधर द्विवेदी, अमरेंद्र त्रिपाठी, अवधेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, गणेश विश्वकर्मा, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, राजन अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, रघुनंदन पाण्डेय, रामचंद्र यादव, राजेश कुमार, राकेश पाण्डेय, नीरा दुबे, प्रियंका श्रीवास्तव, सुगंध अग्रहरि, अजय अग्रहरि, अनिल सोनी, संतोष सैनी, रमेश सोनी, रिशु सिंह, विनोद दुबे, मनोज निषाद, प्रमोद गौतम आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।



