गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

भ्रष्टाचार के ज़ीरो टॉलरेंस की ओर अग्रसर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति को लेकर लगातार सख्त कदम उठा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में पारदर्शी,जवाबदेह एवं जनहितकारी प्रशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में अध्यक्ष स्वयं जनसामान्य से सीधे संवाद कर नगर पालिका के कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। अध्यक्ष डॉ.धीरू ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका के प्रत्येक विभाग में ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार,लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता अनिवार्य है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा विभिन्न वार्डों में नागरिकों,व्यापारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से बातचीत कर यह जाना जा रहा है कि सेवाओं के क्रियान्वयन में कहीं कोई अवैध वसूली या अनियमितता तो नहीं हो रही। प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि नगर पालिका से जुड़े किसी भी कार्य में भ्रष्टाचार,अवैध मांग या अनियमितता की जानकारी हो तो निःसंकोच अवगत कराएं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखते हुए निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन का यह प्रयास न केवल कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है,बल्कि आम जनता में विश्वास और सहभागिता को भी मजबूत कर रहा है। नगरवासियों ने अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ,पारदर्शी और जवाबदेह नगर प्रशासन की दिशा में एक सशक्त कदम बताया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!