गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बोलोरो की जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा की उड़े परखच्चे, एक की मौत व तीन घायल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। 730 राष्ट्रीय राजमार्ग अन्तर्गत थाना क्षेत्र चिल्हियां के परसिया गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार आ रही बोलोरो ने ई-रिक्शा को सामने से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतना जोरदार था कि ई-रिक्शा में सवार 03 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गयें जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव से एक लड़की का तिलक लेकर चिल्हियां थाना क्षेत्र के कनुवाडीह गांव में गये थे। तिलक समारोह से अपने गांव कर्मा वापस 04 युवक ई-रिक्शा द्वारा आ रहे थे। जैसे ही चिल्हियां थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास बाईपास कन्सन्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है, के पास पहुंचे कि शोहरतगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो न्च्81 ठठ 7319 ने जोरदार टक्कर सामने से मारी। टक्कर इतना भयंकर था कि ई-रिक्शा में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 03 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर चिल्हियां थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा पर सवार लोगों के परिजन को घटना की सूचना दी। घटना स्थल पर 01 व्यक्ति की मौत 03 गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ई-रिक्शा में सवार चारों युवकों में 27 बर्षीय रमेश यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव की मौत और सूरज पुत्र शिवकुमार, संजय पुत्र राम सुरेश उर्फ हजारी व हिमांशु पुत्र राम कुमार घायल के रुप में हुआ। इस सम्बन्ध में चिल्हियां थाना प्रभारी ने बताया कि बोलेरो पुलिस के कब्जे में है मृतक के परिजनों ने एनसीआर दर्ज करवा दिया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिद्धार्थनगर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!