गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खैराखास के पंचायत भवन पर आयोजित किया गया ग्राम चौपाल

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव अंतर्गत ग्राम पंचायत खैराखास के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल आयोजित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान किया गया। ग्राम पंचायत खैराखास में 31 अक्टूबर 2025 को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी मोइदुर्रहमान की अध्यक्षता तथा ग्राम प्रधान विनोद कुमार चौधरी की मौजूदी में आयाजित किया गया। सचिव मोइदुर्रहमान द्वारा गांव की समस्या गांव में समाधान के अन्तर्गत सभी योजनाओं को विस्तार से बताया गया। ग्राम विकास अधिकारी मोइदुर्रहमान द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, श्रमकार्ड योजना, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा, सामूहिक विवाह, जन्म-मृत्यु आदि के बारे में बताया गया। एएफसी धर्मेंद्र यादव द्वारा वित्तीय साक्षरता, सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया। जिसमें सोशल सिक्योरिटी स्कीम, साइबर फ्रॉड 1930 के बारे में बताया गया। श्रीमती सुनीता द्वारा मिलन के घर से चिघारू के खेत तक नाली निर्माण कार्य का मांग किया गया। ग्राम चौपाल में संदीप मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, विद्यासागर, विजय, पंचम, अर्जुन आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!