सीओ प्रवीन प्रकाश शोहरतगढ़ ने चलाया महिला जागरूकता अभियान, छात्राओं को दी सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश ने महिला जागरूकता अभियान चलाया और छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी।सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ सर्किल में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश के नेतृत्व में थाना ढेबरुआ की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली में पहुंचकर छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस टीम ने पम्पलेट वितरित करते हुए छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नम्बरों के बारें में जागरूक किया, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्प लाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन शामिल रहे। अभियान के दौरान शक्ति दीदी पहल के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के दिशा निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, कुंज बिहारी तिवारी, कांस्टेबल हिमांशु सिंह एवं महिला कांस्टेबल कंचन लता सिंह सहित थाना प्रभारी ढेबरुआ नरायन लाल श्रीवास्तव मौजूद रहें।




