गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राजकीय इंटर कॉलेज में होगा समर कैंप का आयोजन, जिलाधिकारी करेंगे निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि दिनांक 20 मई से 10 जून 2025 तक समर कैम्प का आयोजन किया जायेगा। समर कैम्प में कक्षा 06 से 12 तक के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। समर कैम्प कार्यक्रम में प्रधानाचार्य के साथ 100 बच्चों पर एक शिक्षक भी रहेगा। राजकीय विद्यालयों में समर कैम्प का आयोजन अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि समर कैम्प का निरीक्षण करे। मेरे द्वारा भी समर कैम्प का निरीक्षण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा पहली बार समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी की जिम्मेदारी है कि इसे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये। अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षक को सम्मानित किया जायेगा। माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन के प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नामांकन प्रगति कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। कम नामांकन वाले विकास खण्ड डुमरियागंज एवं खुनियावं के खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में रंगाई पुताई एवं शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है उसे 10 जून 2025 तक पूर्ण कराये। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार वित लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा नीलोत्तम चौबे, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!