आक्रोशित ग्रामवासियों ने डीएम को दिया शिकायती पत्र

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ अन्तर्गत के गांव जमुहवा के ग्रामवासियों ने गांव के चक मार्ग पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध पक्का निर्माण कर लिए जाने के बाबत जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। जमुहवा गांव से श्मसान तक जाने वाली चकरोड (पद मार्ग) गाटा संख्या 942 रकबा 0.084 हे0 चकमार्ग अंकित है। जिस पर गांव के ही निवासी अब्बास पुत्र शाह मोहम्मद ने जबरिया पक्का मकान का निर्माण करा लिया है। जिससे गांव के लोगों के आवागमन में काफी कठिनाई होती है। तहसीलदार शोहरतगढ ने मामले की सुनवाई करते हुए एक टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा। राजस्व टीम मौके पर पहुंच कर चकमार्ग का पैमाइश की जिसमें निर्माण कर्ता द्वारा उक्त गाटे चक मार्ग में 23 वर्ग मीटर कों अपनें कब्जे में लेकर पक्का मकान बनाया गया था। जिसकी रिपोर्ट जांच टीम द्वारा निचली अदालत में दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार ने तुरन्त आवश्यक कार्यवाही के लिए आदेश भी जारी किया, लेकिन अवैध मकान निर्माण कर्ता अब्बास को कोई फर्क नहीं पड़ा। मकान उसी अवस्था में अभी तक खड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कर्ता अब्बास दबंग किस्म का व्यक्ति हैं, ग्रामीणों को गाली देता है। गांव के लोगों ने थक हार कर जिलाधिकारी से न्याय का गुहार लगाया है।




