बहराइच: देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3400 रुपये बरामद

बहराइच। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को मुक्त कराया तथा देह व्यापार से अर्जित 3400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता:
रघुनाथ प्रसाद पुत्र कन्हई, निवासी मोहल्ला बजीरगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच (उम्र 65 वर्ष)
उमेश कुमार पुत्र रघुनाथ प्रसाद, निवासी रायपुर राजा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच (उम्र 38 वर्ष)
शाहनवाज पुत्र चांद, निवासी मोहल्ला किला, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच (उम्र 25 वर्ष)
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों द्वारा महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से दो महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया है।
इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 3, 4, 5, 6 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,उ0नि0 रवि कुमार यादव,उ0नि0 अंजु कुमार,उ0नि0 कल्पना सिंह,हे0का0 अनिल यादव,का0 शिवा
,म0का0 सुशीला,रि0का0 जयदीप यादव शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




