गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण

पयागपुर/बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाभियान 2025 के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम के शुभ अवसर पर सीएचसी पयागपुर परिसर में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी व अधीक्षक धीरेंद्र त्रिपाठी व अन्य उपस्थित सम्मानितजनों स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सभी लोगों ने साथ मिलकर संकल्प लिया कि धरती को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण करना मानव जीवन के लिए बहुत हुई अमूल्य है। हीट वेव्स को हरित वेव्स में कन्वर्ट करने में वृक्षों का बहुत बड़ा योगदान है जहां वृक्ष ज्यादा होते हैं वहां का तापमान कम होता है और जहां पर वृक्ष नहीं होते हैं वहां का तापमान अधिक होता है। धरती को नष्ट होने से बचने के लिए हर वर्ष सभी लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए। साथ ही साथ लाभार्थियों को एक वृक्ष रोपित करने हेतु सप्रेम भेंट किया गया, जिसके अंतर्गत सागौन आम अमरूद और आवंला समेत कई वृक्ष रोपित किये गये। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में कार्यरत सभी डॉक्टर्स और कर्मचारी स्टाफ नर्स सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!