गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

पयागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

बहराइच। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी सफलता से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने थाना पयागपुर क्षेत्र के राम जानकी चौराहे पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन की नीतियों और जनसमर्थन की जीत बताया। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि यह सफलता देशभर में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!