स्थापना दिवस के अवसर परपांच मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का जनपद को तोफा

सिद्धार्थनगर।आज स्थापना दिवस के अवसर पर पांच मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का जनपद को तोफामिला है आप को बता दे की प्रत्येक तहसील में एक-एक अत्याधुनिक मॉडल विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। नौगढ़ तहसील के उस्का बाजार क्षेत्र में विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और संबंधित कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। वहीं इटवा के इनरीग्रांट में भूमि की उपलब्धता हो चुकी है, जबकि बांसी और डुमरियागंज तहसील में भूमि आवंटन की कार्रवाई प्रगति पर है।शेष शोहरतगढ़ तहसील में भी जल्द ही भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस विद्यालय में स्मार्ट क्लास के अलावा, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग सेंटर के साथ मॉड्यूलर लैब आदि की सुविधा होगी। प्री नर्सरी से लेकर इंटर तक प्रत्येक कक्षा में तीन-तीन सेक्शन होंगे। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षक संवर्ग व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगे। यहां स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होगी। रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग सेंटर के साथ कक्षा एक से कक्षा आठ तक कंपोजिट विज्ञान व गणित लैब बनाई जाएगी। कक्षा नौ से इंटर तक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान की मॉड्यूलर लैब, कंप्यूटर लैब व लैंग्वेज लैब भी बनाई जाएगी। सभी कक्षाओं के लिए अलग-अलग पुस्तकालय होंगे। खेल का मैदान और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हॉल भी होगा। सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन इकाई स्थापित की जाएगी। वाटर प्लांट, मिडडे मील किचन, डायनिंग हाल, वाशिंग एरिया, हैंड वाशिंग यूनिट की व्यवस्था भी होगी। बीएसए शैलेश कुमार ने कहा कि, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा। भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण के लिए डीपीआर शासन को भेजा जाएगा। इससे जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और छात्रों को आधुनिक सुविधाओं का लाभमिलेगा। निजी स्कूलों से बेहतर होंगी सुविधाएं विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर, ग्रीन बेल्ट के साथ ही पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, रसोईघर आदि की बेहतर व्यवस्था भी होगी। इन स्कूलों को हाईटेक संसाधन के साथ खेलकूद समेत अन्य सुविधाओं से लैस करते हुए पंजीकृत विद्यार्थियों को शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर मिलेगी। यही नहीं आधुनिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ स्क्रीन पर शिक्षण कार्य करने की सुविधा मिलेगी। जहां बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। वहीं स्कूल में शिक्षा के साथ संचालित अन्य गतिविधियों से उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी। विद्यालय में बनेंगे 30 कमरे, होगा खेल मैदान प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ लगभग 1500 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए 30 कमरे बनाए जाएंगे। इसके साथ खेल मैदान बनाया जाएगा। कौशल विकास के संसाधन विकसित किए जाएंगे। कक्षा 11 व 12 में विज्ञान, कला व वाणिज्य विषयों के लिए कक्षाएं होंगी। बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की सुविधा देने के लिए स्मार्ट क्लास बनेंगे। इसके साथ आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी।




