स्वास्थ्य मेगा कैंप सीएचसी विशेश्वरगंज पर किया गया आयोजित
मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने किया डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन
दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज/ बहराइच। बहुत दिनों से प्रतीक्षा की राह में बैठे विशेश्वरगंज के सभी क्षेत्र वासियों को आज डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन विधायक सुभाष त्रिपाठी ने करके क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सौंप दिया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत लोगों के मुफ्त संपूर्ण परीक्षण कर इलाज के लिए दवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम के दौरान पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पहुंचकटटा प्रवीण पांडेय के द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं फोटो भेंट किया गया। बारी-बारी से सभी आए हुए लोगों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया गया। मेगा कैंप आयोजन के दौरान क्षेत्र वासियों के लिए परीक्षण कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने पहुंचकर विभिन्न प्रकार के परीक्षण अर्थात चेकअप कराया। मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने आंगनवाड़ी विभाग द्वारा आयोजित महिलाओं की गोद भराई व बच्चों को अन्नप्राशन और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया । सीएचसी पहुंचकटटा विश्वेश्वरगंज पर अब लोगों का एक्स-रे आसानी से हो जाएगा जिससे अब लोगों को इधर-उधर एक्स-रे कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान निशंक त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पहुंचकटटा प्रवीण पांडेय सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारी एवं क्षेत्र के सम्मानित जन तथा जनता जनार्दन मौजूद रहे।





