उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गौवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कम्प, पुलिस जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्वार्थनगर के कोतवाली क्षेत्र बांसी अन्तर्गत बांसी से डुमरियागंज मार्ग पर पचपेडिया पुल के पास नहर के पुल के नीचे गौवंश के अवशेष मिला। आपको बता दें कि गौवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया है। वहीं घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने मय फोर्स के साथ निरीक्षण किया। तत्पश्चात वहां मौजूद पुलिसकार्मियों ने अवशेषों को अपने कब्जे में लिया। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्वार्थ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए 03 टीमें बनाई गयीं हैं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने घटना का जल्द खुलासा करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया




