जगन्नाथ स्वामी शोभायात्रा को लेकर सीओ ने की बैठक

लोटन/सिद्धार्थनगर। मोहर्रम व जगन्नाथ स्वामी शोभा यात्रा को लेकर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षक मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सरोज के नेतृत्व में थाना लोटन परिसर में शान्ति सभा की बैठक हुई। जिसमें मोहर्रम से सम्बन्धित जारी शासनादेश को उपस्थित जनसमूह को जिसमें हिन्दू,मुस्लिम दोनों धर्मों के लोगो को पढकर सुनाया गया और समझाया गया। शासनादेश के मुताबिक हम सभी लोगो को शान्तिपूर्ण ढंग से ही त्योहार को मनाना है। अपने सम्बोधन में पुलिस डी.के.सरोजने बताया कि हम पुलिस कर्मचारीगण शासनादेश को नजरअंदाज भी नहीं कर सकते साथ ही साथ सामाजिकता परभी गौर बनाए रखते हैं।इस दौरान कोई नई प्रथा की शुरुआत नही होगी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक नन्दलाल सरोज, उपनिरीक्षक भीम सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र,उ.नि.नन्दा प्रसाद ,दिनेश प्रसाद यादव वीरेन्द्र कुमार पासवान, कमलेश चन्द, हेड कांस्टेबल सुनील दत्त यादव, शैलेन्द्र कुमार यादव, खुर्शीद अहमद, कॉन्स्टेबल जय हिन्द कुमार, सौरभ सिंह, मनीष पाण्डेय, म.का.नेहा तिवारी के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा बबलू पाण्डेय, धीरेन्द्र नाथ चौबे, प्रधान प्रतिनिधि पवनमोदनवाल, राजकुमार ,अनुराग कसौधन, महेश प्रजापति, महबूब केअलावा साथ -साथ कई प्रधान गण व तमाम सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित हुए। मालूम हो कि पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक डी.के.सरोज के नेतृत्व में लोटन जगन्नाथ स्वामीमंदिर पर निरीक्षण एवं वहॉ से निकलने वाले शोभा यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया गया । इस दौरान कोतवाली के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे, बीच बीच मे जनता से मुखातिब होकर समस्याओ की भी जानकारी ले रहे थे तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश भी दे रहे थे।27जून को निकलने वाले शोभायात्रा मार्ग में किसी प्रकार से अवरोध न हो, के लिए प्रशासन सतर्क रहेगा।




