गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वीर बलिदान: शौर्य,वीरता,समर्पण और बलिदान को कोटिश नमन-जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान

सिद्धार्थनगर। गोविंद सिंह महराज के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस वीर बलिदान दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारे पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, सांसद जगदंबिका पाल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मत्था टेक कर उनको नमन किया एंव संगोष्ठी किया। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा राष्ट्र,धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों का पावन बलिदान युगों युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु हम सभी को प्रेरणा देता है। उनके शौर्य,वीरता,समर्पण और बलिदान को कोटिश नमन। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वालेगुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार वीर साहिबजादों का अद्वितीय शौर्य और बलिदान भारतीय इतिहास का अमर अध्याय है। चार पुत्रों का बलिदान देकर असंख्य धर्मवीरों को जीवित रखने वाली यह गुरु परंपरा त्याग, साहस और राष्ट्रधर्म का सर्वाेच्च उदाहरण प्रस्तुत करती है। वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर साहिबजादों का यह पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,तेजू विश्वकर्मा,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिलामंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह,जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,नगर अध्यक्ष महेश वर्मा,अनुराग गगन,श्यामसुंदर मित्तल,सरदार मिक्की सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!