गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : नवरात्र के प्रथम दिन देवी स्थानों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

डेढ़ दर्जन से अधिक मन्दिरों पर शुरू हुआ दुर्गा सप्तशती पाठ


दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नवरात्र के प्रथम दिन आज क्षेत्र के देवी स्थानों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ मां बटवासनी गालापुर स्थान पर आज काफी भीड़ रही सुबह जहां डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दर्शन किया तो साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ कराया।

इस दौरान पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विरासत के अस्तित्व को बचाए रखने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गए कार्य काफी सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में गालापुर वटवासिनी महाकाली मन्दिर में दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू हुआ हैं वही अन्य जगहों पर स्थानीय लोगों के प्रयास से शिवमन्दिर थाना डुमरियागंज, धनोहरी शिव मन्दिर, बलुआ समय माता मन्दिर, भवानीगंज दुर्गा मन्दिर, हनुमान मन्दिर बजरंगी चौक (बेवाँ), भटंगवा शिव मन्दिर, बैदौला चौराहा मन्दिर, समय माई मन्दिर डुमरियागंज, भारतभारी शिव मन्दिर, देइपार महेश्वरनाथ शिव मन्दिर, भानपुररानी दुर्गेश्वरनाथ मन्दिर, डिड़ई शिव मन्दिर, बाबा मटेश्वरनाथ मन्दिर मिठवल, बागेश्वरी मन्दिर धौरहरा भटपुरवा आदि मन्दिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू हुआ हैं। उन्होंने सभी हिन्दू जनमानस से इसमें सम्मलित होने का आवाहन किया हैं। सभी मन्दिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सिद्ध पीठ गालापुर वटवासिनी मन्दिर के व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्र ने बताया कि सुबह से ही आम जनमानस और प्रधानों का आवागमन शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी प्रारंभ हो गया है।

Related Articles

Back to top button