गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

श्रावस्ती में शुरू हुई एएनएम-जीएनएम वोकेशनल परीक्षा छात्राओं में उत्साह, कड़ी निगरानी में चल रही परीक्षा प्रक्रिया

श्रावस्ती। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेज श्रावस्ती की एएनएम एवं जीएनएम वोकेशनल परीक्षा मंगलवार, 04 नवंबर 2025 से किसान इंटर कॉलेज, गिलौला (श्रावस्ती) में प्रारंभ हुई। यह परीक्षा 10 नवंबर 2025 तक चलेगी।परीक्षा का आयोजन कॉलेज के दीपक पाठक एवं गोलू शर्मा के नेतृत्व में सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।पहले ही दिन छात्राओं में परीक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में रामजी मिश्रा विनीता मिश्रा, संध्या पाठक, पूजा ओझा, ज्योति द्विवेदी, शालिनी मिश्रा, सीमा शुक्ला, कृष्णलली मिश्रा, सीमा राजभर सहित अनेक परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।कॉलेज प्रशासन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संचालित की जा रही है। सभी परीक्षार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। एएनएम और जीएनएम वोकेशनल परीक्षा को लेकर छात्राओं में जोश, प्रशासन ने पारदर्शी व अनुशासित परीक्षा के लिए कसी कमर।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!