उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विधायक बोले अगर फिर कहीं धंसी सड़क तो कार्रवाई तय

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने सिंचाई विभाग के सरयू नहर खण्ड बांसी के अधिशासी अभियन्ता वीरेन्द्र पासवान से मंगलवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि अगर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से कोई भी लापरवाही पाई गई तो ठेकेदार से पहले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके विभाग से जितने भी कार्य हों वह गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता बरती नहीं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों की लागत की परियोजनाओं का हश्र अगर धनौरा मुस्तहकम की तरह हो, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके व शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं को सार्वजनिक की जायें। कार्य शुरू होने व कार्य पूरा होने के बाद कार्य स्थल पर शिलापट्ट अवश्य लगाया जायें।




