गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इटवा में खुले बिजली तारों से खतरा, व्यापारियों ने केबल लगाने की मांग

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र इटवा के खडसरी चौराहे पर लगे 11 हजार वोल्ट के खुले बिजली के तारों से आने-जाने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। चौराहे के दुकानदारों ने इन खुले तारों को हटाकर केबल तार लगाने की मांग की है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि खुले तारों से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस समस्या को लेकर चौराहे के सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर आवाज उठाई है। इस दौरान मांग करने वाले दुकानदारों में सुग्रीव प्रजापति, बब्बू खान, अब्दुल कलाम, कुलदीप प्रजापति, मुख्तार खान, डॉ0 नारद, उमेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रकाश यादव और बृक्ष यादव प्रमुख हैं। सभी का कहना है कि बिजली विभाग को जल्द से जल्द इन खुले तारों को केबल से बदलना चाहिए। चौराहे पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में खुले हाई वोल्टेज तार सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!