दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स में समर कैंप का आयोजन

बस्ती। दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स पचपेड़िया रोड बस्ती ब्रांच में समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक अमरमणि पांडेय व प्रधानाचार्य अर्चना पांडेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रबंधक अमरमणि पांडेय ने बताया कि यह समर कैम्प 15 मई से 20 मई तक चलेगा। इस समर कैम्प में दिल्ली से विशेष टीम बुलाई जा रही है जो 19 और 20 मई को बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन करेगी। अमरमणि पांडेय ने कहा कि समर कैंप की गतिविधियाँ बच्चों को एक सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान करती हैं जहाँ वे अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं और दूसरों के साथ संवाद कर सकते हैं। बच्चे सीखते हैं कि कैसे अपने विचारों और भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करें, सहानुभूति और समझ का निर्माण करें और स्वस्थ संचार कौशल विकसित करें । प्रधानाचार्य अर्चना पांडेय ने बताया कि इस समर कैंप में नॉन फायर कुकिंग, आउटडोर थिएटर, आर्ट एंड क्राफ्ट, रैन डांस, साइंस स्पार्क, मोगली वॉक, लेजर बीन, टीम बिल्डिंग गेम, ज़ीरो बॉल और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समर कैंप में मुख्य रूप से नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, संजू सिंह, रिचिका सिंह, रिया सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, आराध्या सिन्हा, सिद्रा फातिमा, अवनि गुप्ता, अविनाश पांडे, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




