गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

बहराइच। विगत दिनों सीतापुर महोली पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसका राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 इस घटना की घोर निन्दा करता है और सरकार से मांग करता है कि मृतक के परिवार को ₹ 5000000 लाख की आर्थिक सहायता एवं परिजन को एक सरकारी नौकरी प्रदान करे जिससे मृतक पत्रकार के परिवार का भरण पोषण हो सके। जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहते हैं वही आज खतरे से खाली नहीं है पत्रकारों के ऊपर आए दिन हमले होते रहते हैं पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से सच्चाई को लिखना है उसे जो भी दबाने का प्रयास करेगा हमारा संगठन उसका विरोध करेगा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 सरकार से मांग करता है दोषियों को गिरफ्तार करके फांसी की सजा दी जाए और पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा बिल लागू किया जाए जिससे देश का चौथा स्तंभ सुरक्षित रहे। जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव अनूप कुमार मिश्रा,मंडल महा सचिव राजेश कुमार, जिला प्रभारी संजय कुमार राठौर, राजकुमार मौर्य उपाध्यक्ष, अंजय सिंह जिला सचिव,अजय कुमार पाठक उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष, राकेश कुमार राव, गनेश कुमार, मुकेश कुमार टंडन महासचिव,पवन कुमार सचिव जिले के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!