उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अवैध मिट्टी खनन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थानाक्षेत्र उसका बाजार अन्तर्गत बैरवा नानकार में अवैध मिट्टी खनन हो रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं खनन माफिया सरकार और राजस्व विभाग को चूना लगा रहे है और अपनी जेब भर रहे हैं। आपको बता दें कि लोडर से मिट्टी खनन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोडर के साथ ट्रेक्टर- ट्राली लगाकर अवैध मिट्टी खनन कर रहे है। वहीं जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहा है कि बिना परमिशन के अवैध मिट्टी खनन कैसे हो रहा है।



