गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की पुण्य तिथि 18 सितम्बर को मनायी जायेगी

बस्ती। पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की पाचवीं पुण्य तिथि 18 सितम्बर दिन गुरूवार को बस्ती प्रेस क्लब के सभागार मे मनायी जायेगी। आज यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया है की पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्य तिथि प्रेस क्लब सभागार मे 18 सितम्बर को समारोह पूर्वक मनायी जायेगी। श्री श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कार्य किया है।उनकी स्मृति मे स्वास्थ्य कैम्प एंव रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इसके साथ-साथ कई जगहोंपर पौध रोपण और वृद्वा आश्रम में फल वितरण किया जायेगा। जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!