जिले में 07 खण्ड विकास अधिकारियों का हुआ तबादला

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में 07 खण्ड विकास अधिकारियों का तबादला हुआ है। आपको बता दें कि तेज तर्रार व लोकप्रिय जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने जिले में 07 खण्ड विकास अधिकारियों का तबादला किया है। अमित सिंह को खण्ड विकास अधिकारी डुमरियागंज से हटाकर खेसरहा भेजा गया। खण्ड विकास अधिकारी बांसी के कुमार कार्तिकेय को डुमरियागंज का चार्ज मिला है। वहीं विकास खण्ड अधिकारी यशोवर्धन सिंह को शोहरतगढ से तबादला कर बढ़नी भेजा गया। खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह को खेसरहा से बर्डपुर का चार्ज मिला। तो खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार को बर्डपुर से तबादला कर शोहरतगढ़ भेजा गया। खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को लोटन बाजार से उसका बाजार का चार्ज मिला। खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय को उसका बाजार से तबादला कर नौगढ़ भेजा गया। खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह को बांसी व खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह को लोटन ब्लाक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।