निपुण भारत मिशन के तहत पहले बैच के प्रशिक्षण का हुआ समापन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। बीआरसी परसा में सोमवार को निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित समस्त प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय के प्र0अ0, स0अ0 एवं शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तहत पहले बैच के प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण का शुरुआत परसा खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों से आये सौ प्रतिभागी शिक्षकों का अलग-अलग दो कमरों में रजिस्ट्रेशन किया गया था। वहीं प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन मोड में निर्धारित प्री टेस्ट दिया था। प्रशिक्षक सन्दर्भदाता विनीत भास्कर, राम राज चौधरी, विष्णु त्रिपाठी, अरविन्द कुमार आर्य, कुमार कमलेश्वर सिंह ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षामित्र को निपुण विद्यालय बनाने के लिए भाषा व गणित के संदर्शिका आधारित शिक्षण कार्य करने, ट्रैकर, कार्यपत्रक, निपुण तालिका व शिक्षक डायरी को भरने का तरीका बताया गया। समूह कार्य के माध्यम से सप्ताह के कार्य का तरीका सीखा। प्रशिक्षण के प्रथम फेरे के तहत दो अलग-अलग कमरों में 50-50 शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान प्रशिक्षण में प्रतिभागी बृजेश कुमार, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विकास कसौधन, शैलेश उपाध्याय, विपिन कुमार उपाध्याय, प्रेमकान्त पाण्डेय, विनय कुमार चौधरी, विजय प्रकाश यादव, सुरेश कुमार यादव, विजय प्रताप, सुभाष चौधरी, सर्वजीत चौहान, जकाउल्लाह, जबीउल्लाह, दिवाकर गौतम, विजय कुमार, विकास कुमार पाण्डेय, शैलेश श्रीवास्तव, श्रीराम मौर्य, सुक्खू राम, सुनील, श्याम सिंह हाड़ा, योगेश मणि यादव, शत्रुघ्न प्रसाद, सुनील कुमार यादव, शिवनाथ, श्याम सुन्दर यादव, श्याम प्रकाश, शिवकुमार, सुरेश कुमार, शहाबुद्दीन, नेहा खरे, श्वेता पाण्डेय, सीमा सिंह, सुनीता सिंह, प्रतिभा पाठक, शैल कुमारी, सुनीता त्रिपाठी, शालिनी श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, प्रतिभा पाठक आदि लोग मौजूद रहें। वहीं पांच दिवसीय प्रशिक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी बढ़नी अरुण कुमार की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।




