अवारा कुत्तों के झुंड द्वारा बच्चे को नोचकर घायल करने की घटना का डीएम ने लिया कड़ा संज्ञान
खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी एवं पंचायत सचिव का अग्रेतर आदेशों तक वेतन किया बाधित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। अवारा कुत्तों के झुंड द्वारा बच्चे पर हमले हो रहे थे और यह हमले थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जिस पर विभिन्न चैनलों और समाचार पत्र से खबर जिला अधिकारी बहराइच को मिली तो उन्होंने बहराइच जनपद तहसील नानपारा अन्तर्गत विकास खण्ड शिवपुर के थाना खैरीघाट के ग्राम खम्हरिया में 12 वर्षीय बालक को कुत्तों के झुंड द्वारा नोचकर घायल करने की घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला विकास अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संयुक्त रूप से मौके की जांच कर आवारा कुत्तों पर प्रभावी रोकथाम कराये जाने तथा अब तक इस सम्बन्ध में कोई प्रभावी कार्यवाही न किये जाने हेतु उत्तरदायी खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी एवं पंचायत सचिव का अग्रेतर आदेशों तक वेतन बाधित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को सचिव के माध्यम से आवारा कुत्तों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में पूर्व में अनेको बार निर्देशित करने के बावजूद ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर डीएम ने कड़ी अप्रसन्नता भी व्यक्त की गई।




