गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : सड़क सुरक्षा पखवारा: जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। स्टेक होल्डर विभागों के सहयोग से सड़क सुरक्षा पखवारा मनाया जा रहा है इसी क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के चौदहवें दिवस पर जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें विद्यालय में पंजीकृत ऐसे 237 वाहनें जिनके फिटनेस प्रमाण पत्र समाप्त हो गये हैं, उनको अविलम्ब फिटनेस कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा समस्त स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाचार्यों एवं जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है साथ ही बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने हेतु उपयोग किये जाने वाले प्राईवेट वाहनों, टैम्पो,टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये गये है।

18 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने निजी वाहन (स्कूटी,मोटर साइकिल) से विद्यालय आने पर तथा सार्वजनिक स्थान पर वाहन का संचालन करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये। विद्यालयों द्वारा अपने स्कूलों में संचालित वाहनों के चालकों का ड्राइविंग लाईसेंस व चरित्र सत्यापन अवश्य कराया जाये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला, पंकज सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन बस्ती, अनूप कुमार तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,संजय कुमार दास सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक प्रधानाचार्या राजकीय महिला इण्टर कालेज बस्ती एवं जनपद के 241 विद्यालयों के प्रबंधक प्रधानाचार्य तथा विनीत राज श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!