गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिव मंदिर के थाना डिडई में फलाहार कार्यक्रम का हुआ अयोजन

दीपेंद्र विक्रम सिंह निदेशक मातृ भूमि ग्रुप ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया

‎बांसी। ‎शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव मंदिर के प्रांगण थाना शिवनगर डिडई में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि राघवेन्द्र सिंह पूर्व विधायक के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं और क्षेत्र वासियों की भारी भीड़ उमड़ी‎और सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ उठाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन‎में क्षेत्र के उत्साह और सामूहिक भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि डिडई की जनता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर सामूहिक रूप से आस्था और संस्कृति का यह संगम समाज को‎एकजुटता का संदेश देता है। पूर्व विधायक ने इस सफल आयोजन के लिए दीपेंद्र विक्रम सिंह निदेशक मातृ भूमि ग्रुप, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और समाज सेवा की भावना ने डिडई को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की‎एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को मजबूती मिलती रहेगी। भाजपा नेता श्याम पाठक ने भी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रि आस्था और शक्ति की साधना का पर्व है। फलाहार कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना भी है। इस अवसर पर क्षेत्र के कोने-कोने से लोग पहुँचकर माता रानी का आशीर्वाद लेने और फलाहार ग्रहण करने पहुंचे। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और रोशनी से सुसज्जित किया गया था, जिससे माहौल और भी दिव्य एवं उत्सवमय हो गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!