पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र परसा (बढ़नी) में सोमवार को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों को प्रशिक्षकों द्वारा पहले दिन गणित मेला आधारित जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षक विनीत कुमार भास्कर, रामराज चौधरी, विष्णु त्रिपाठी, कुमार कमलेश्वर, अरविंद कुमार आर्य ने बुनियादी शिक्षा के अन्तर्गत भाषा एवं संख्या ज्ञान के बारें में जानकारी को शिक्षकों के बीच साझा किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। प्रार्थना व प्रेरणा गीत से प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। पचास-पचास की संख्या में शिक्षकों ने दो कमरों में प्रशिक्षण शुरू किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी यशवन्त राय, श्रवण कुमार त्रिपाठी, सुनीत कुमार दूबे, श्याम सुन्दर यादव, सुभाष चौधरी, शिव नाथ, सुनील कुमार यादव, श्याम प्रकाश, प्रेमकान्त पाण्डेय, शिव कुमार, सीमा श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, सीमा सिंह, श्वेता पाण्डेय, प्रतिभा पाठक, शैलेश पाठक, सीता राम, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, शाहबुद्दीन, जबीउल्लाह, विजय प्रकाश यादव, विकास कसौधन, जकाउललाह, विजय प्रताप, सुनीता त्रिपाठी, सुशीला, शत्रुघ्न प्रसाद, श्याम लाल गुप्ता, सुरेश कुमार यादव, सर्व जीत चौहान, सुशील कुमार, सर्वेश कुमार, शीला देवी, शीला चतुर्वेदी, सीमा रावत, सुरेन्द्र नाथ शर्मा आदि मौजूद रहें।




