खादी ग्रामोद्योग द्वारा होगा जागरूकता कार्यक्रम

सिद्वार्थनगर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यकम दिनांक 17.0.1.2025 को विकास खण्ड-बांसी जनपद सिद्धार्थनगर में समय पूर्वान्ह 11ः00 बजे से आयोजित है। जिसमें समस्त बेरोजगार नवयुवकों/नवयुवतियों एवं उद्यम में रूचि रखने वाले कियाशील व्यक्तियों, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त, आईटीआई, पालिटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो अपना स्वयं का उद्योग लगाना चाहते हैं, प्रतिभाग कर सकते है। इस जागरूकता शिविर में उद्योग की स्थापना एवं स्वरोजगार से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी व मार्गदर्शन विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय विकास भवन द्वितीय तल से सम्पर्क कर सकते हैं एवं मोबाइल नम्बर-9580503136, 9453938215 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सिद्धार्थनगर गंगाधर दूबे द्वारा दिया गया।




