सांसद पाल ने अष्टधातु से निर्मित योग की उत्तर बोधि मुद्रा का किया लोकार्पण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शनिवार को आदर्श नगर पंचायत को वार्ड नं० 1, अम्बेडकर नगर (छतहरी) में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने अष्टधातु से निर्मित योग की उत्तर बोधि मुद्रा का लोकार्पण किया। लोकार्पण से पूर्व चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित ईओ सचिन कुमार पटेल सहित सभासद एवं सभासद प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में आये मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा व अंग भेंट कर उनका माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को लेकर बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से भारत की सदियों पुरानी परम्परा वा ज्ञान की धरोहर योग को अंतरराष्ट्रीय को मान्यता प्राप्त हुई और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। भारत सरकार द्वारा भी फिट इंडिया मूवमेंट चलाया जा रहा है, जिस अनुक्रम में मा० प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद सिद्धार्थनगर के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में से एक चौराहे का चिन्हाकन करते हुए योग मुद्रा का स्थिति स्टैचू लगाए जाने का निर्णय लिया गया है इस क्रम में उत्तर बोधी मुद्रा लगाया गया है जिससे जन सामान्य में योग का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके। आगे उन्होंने यह भी कहा कि- उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना के लिए मसौदा (प्रस्ताव) भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया था और रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया था। यह प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महासभा की 69वें सत्र के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में पेश किया था, जिसमें उन्होंने कहा था-योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग मन और शरीर, विचार और कर्म की एकता का प्रतीक है एक समग्र दृष्टिकोण जो हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मूल्यवान है। योग केवल व्यायाम नहीं है यह स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकता की भावना को खोजने का एक तरीका है। साथ ही कहा कि उत्तर बोधि मुद्रा, जिसे ज्ञान की मुद्रा भी कहा जाता है, एक योगिक हस्त मुद्रा है जो आत्मज्ञान और ज्ञान का प्रतीक है। यह मुद्रा आत्मविश्वास बढ़ाने, भय को दूर करने और सकारात्मकता लाने में मदद करती है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की पीएम मोदी के आवहान पर 21 जून को पूरे देश में योग दिवस मनाया जाता है। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर. की पहल पर जनपद के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में भगवान गौतम बुद्ध के विभिन्न योग मुद्राओं की मूर्ति लगवाई जा रही है ताकि जनपद में आने वाले पर्यटकों जनपद को बुद्ध के नाम से परिभाषित कर सके।इस दौरान कार्यक्रम में आये सभी लोगों का चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए 2 वर्ष के बेहतर कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायायिक) ज्ञान प्रकाश, बाबा राम उजागिर तिवारी, पूर्व न.पा. अध्यक्ष एस.पी. अग्रवाल, संघ के किशोरी लाल गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार वर्मा एवं कमलेश कुमार गुप्ता ने किया एवं कार्यक्रम का समापन ईओ सचिन कुमार पटेल ने किया। इस दौरान तहसीलदार अजय मौर्य, रमेश मणि त्रिपाठी, राममिलन चौधरी, अशोक बोरा, विजय परसरामका, श्याम सुन्दर पोद्दार, नंदू गौड़, मनीष श्रीवास्तव, जय प्रकाश पाण्डेय, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, मोनू कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, राजकुमार मोदनवाल, शिवशंकर अग्रहरी, अवधेश कुमार, दिनेश कुमार, शिवरतन कन्नौजिया, अनूप कसौधन, अशरफ उर्फ़ बाबूजी अंसारी, वकील खान, बबलू गौड़, सतीश वर्मा, शिव प्रकाश गोंड, चन्द्र प्रकाश, पिंकू त्रिपाठी, मनोज बाबा, आचार्य पंडित टिल्लू शर्मा, आदि मौजूद रहे।




