गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान का जिले कि सीमा पर भब्य स्वागत

फोटो 27,28,29,34
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी,सिद्धार्थनगर। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान का सिद्धार्थनगर जनपद में प्रथम आगमन के दौरान (जिले की सीमा)बस्ती बार्डर पर मिठवल मंडल की सीमा में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से लादकर भब्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जारी जिला अध्यक्षों के नाम की सूची में सिद्धार्थनगर के आगे कालम में कन्हैया पासवान का नाम देखते ही मानों कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। अपने जिला अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए शनिवार सुबह 09.00 बजे से ही लोहरौली चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। लोग अपने हाथों में फूलमाला लिए अपने नवनियुक्त अध्यक्ष का बेसब्री से इंतजार करते दिखे।

 

10.00 बजे के करीब बस्ती बार्डर कि सीमा क्रास कर सिद्धार्थनगर में प्रवेश करते ही मोदी-योगी के साथ कन्हैया पासवान के भी जयकारा लगाने लगे। माला पहनाने को लेकर कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। भीड़ इतनी की तिल रखने की भी जगह नहीं रही। अपने जिला अध्यक्ष को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत में फूलमालाओं से ऐसा लादा कि जिला अध्यक्ष का चेहरा ढक गया। अत्यधिक भीड़ के चलते कुछ कार्यकर्ता उन तक पहुँच न बना सके। भीड़ का लाभ उठाकर जेबकतरों ने भी कई लोगों के जेब पर हाथ साफ किया । भीड़ में असनहरा निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीराम चौधरी की मोबाइल गायब हुई तो भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी ने पैंट के पीछे वाली जेब से रुपये गायब होने की बात कही। रमेश धर द्विवेदी ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढाने की जरूरत थी, जिसकी अनदेखी हुई। स्वागत के दौरान मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी जिला महामंत्री विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख ऋषि चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा0 दशरथ चौधरी, मनीष शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अविनाश शुक्ला, नीरज मणि त्रिपाठी राम आसरे गुप्ता, दिनेश चौधरी, गिरीश भट्ट, सत्यदेव तिवारी, दिनेश कसौधन, आनंद तिवारी, सुधाकर तिवारी, श्री राम चौधरी, हरिश्चंद्र यादव, संजय सिंह, सूरज शुक्ला, परमात्मा चौधरी, प्रधान अनिल कुमार पासवान, घनश्याम लोधी, लखपत लोधी, परशुराम पासवान, सर्वजीत पासवान तथा गोविन्द पासवान, राजेश कुमार पासवान तथा गजेन्द्र पासवान, आदि सहित भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भीड़ में हुई घटना के बावत थाना शिवनगर प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है,आवश्यकतानुसार कार्यवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button