शिव पुराण की कथा सुनने से बढ़ती है सात्विक विचारधारा – राम नयन सिंह
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर / बहराइच | श्रीराम जानकी ट्रस्ट के सौजन्य से देव स्थान रग्घू बाबा रनियापुर में चल रहे सात दिवसीय श्री शिव महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिवस देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के विवाहोत्सव पर आज महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 स्वामी रवि गिरी जी महाराज के अनन्य भक्त एवं जनपद के पुलिस विभाग के मुखिया पुलिस अधीक्षक बहराइच कथा श्रोता के रुप में उपस्थित रहकर सामान्य श्रोता की तरह लगभग दो घंटे तक कथा का श्रवण किया। ट्रस्ट के संस्थापक रमेश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट एवं अध्यक्ष श्रीनिवास शुक्ल प्र.अ. ने बताया कि जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी श्रोताओं को संबोधित करते हुए धर्म के मार्ग पर चलते हुए एक दूसरे का सहयोग करना,आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है सभी नागरिकों को अपने अपने धर्म पर चलने की स्वतंत्रता है किन्तु किसी भी धर्म का अपमान न होने पाए यह भी हमारा धर्म हमें सिखाता है। कथा स्थल पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशेश्वरगंज राकेश कुमार पाण्डेय,जगरुप सिंह, रामसूरत सिंह सहित कई गणमान्य श्रोतागणों की उपस्थिति में महादेव एवं माता पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ। कथा के सम्पूर्ण व्यवस्था में अवधेश त्रिपाठी एडवोकेट, आनन्द त्रिपाठी एडवोकेट, प्रेमनाथ तिवारी, एआरपी पयागपुर राजेश कुमार मिश्र, जनार्दन पांडेय, अनिल मिश्रा रोहित शुक्ला एडवोकेट, आदर्श शुक्ल, आकाश शुक्ल, नंदन तिवारी, विनीत तिवारी महीपत तिवारी, नान बाबू तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी सहित कई लोग प्रसाद वितरण, जलपान व्यवस्था भोजन व्यवस्था एवं कथा श्रोताओं के बैठक व्यवस्था करते रहे।