गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में धांधली व कालाबाजारी करने का लगाया आरोप

लोहटी के गांव बनचौरा गाँव के ग्राहकों ने पत्र के माध्यम से उ0प्र0 सरकार, डीएम, डीएसओ व एसडीएम से की शिकायत

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत बढ़नी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहटी के गांव बनचौरा के लोगों ने वर्तमान कोटेदार रामप्रताप चौधरी के ऊपर सरकारी राशन के वितरण में धांधली व घोर भ्रष्टाचार के साथ कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़, जिला आपूर्ति अधिकारी सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत लोहटी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। कोटेदार रामप्रताप चौधरी राजनैतिक व्यक्ति है। कोटेदार सरकारी खाद्यान्न का वितरण करते समय प्रति अन्त्योदय राशन कार्ड धारको को तीन किलोग्राम राशन कम देता है तथा विरोध करने पर गाली-गलौज पर अमादा हो जाता है, जिससे भयभीत होकर अन्य राशन कार्ड धारक उसके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर मौन रहते हैं। शिकायतकर्ता ने कोटेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार रामप्रताप चौधरी ई-पास मशीन पर राशन वितरण करने के तीन से चार दिन पूर्व अंगूठा लगवा लेता है, उसके पश्चात जब राशन वितरण करता है तो हम प्रार्थीगणों को गल्ला नहीं देता है। काफी लड़ाई-झगडा करने के बाद अन्त में गल्ला खत्म हो जाने की बात कहकर दुकान बन्द करके चला जाता है। पीड़ित ग्रामीण विन्दू, किशुन ,जहरुन ने बताया कि हम प्रार्थीगण के साथ-साथ गांव के तमाम लोगो के सामने ही गोदाम से राशन निकालकर नजदीकी नेपाल ले जाकर विक्रय करता है और लोगों को धमकी देता है कि अगर किसी ने हमारा विरोध किया, तो उसको झूठे मुकदमे में फंसाकर बर्बाद कर देंगे। पीड़ित शिकायतकर्ता सब खेतिहर मजदूर है । सरकारी राशन के लिए अपनी मजदूरी छोड़कर कई दिनों तक कोटेदार के यहां राशन के लिए चक्कर लगाती है, जिससे राशनकार्ड धारक काफी हैरान व परेशान रहते है। केन्द्र व प्रदेश सरकार राशनकार्ड धारकों को फ्री में राशन उपलब्ध कराने के लिए समय समय पर गाइडलाइन्स देते रहते हैं, जिससे खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता आयी है। लेकिन लोगों की शिकायत अभी भी कम नहीं है। जिससे साफ पता चलता है, कि कही ना कही हेराफेरी है। ऐसी स्थिति में विभाग को चाहिए कि कोटेदार रामप्रताप चौधरी ग्राम पंचायत लोहटी विकास खण्ड बढ़नी तहसील शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर के विरुद्ध जांच करके उन पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। ग्रामीणों में विन्दू, सोनमती, सेठाकुमारी, घिराऊ, कुसुम, कमलावती, जहरुन, भागी, जैसराम, किशुन के साथ काफी संख्या में ग्रामीण शासन प्रशासन को शिकायती पत्र देते हुए कोटेदार रामप्रताप चौधरी के द्वारा राशन वितरण में किये जा रहे धांधली व भ्रष्टाचार तथा कालाबाजारी की जांच कराकर उन पर आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग शासन प्रशासन से किये है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!