जिलाधिकारी ने कियापीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर, विकास खण्ड बांसी पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा एएनएम से गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। गर्भवती महिलाओं की एचआर0पी0 चिन्हीकरण कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने एएनएम प्रतिमा चौधरी को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिला से वार्ता कर बीएचएनडी दिवस पर दी जाने वाली जानकारी के बारे में पूछताछ किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।




