शिक्षकों की समस्याओं को लेकर दिया गया ज्ञापन

डुमरियागंज। बी आर सी डुमरियागंज पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ डुमरियागंज कार्यकारिणी ने जिला मंत्री/ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में खण्ड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज के साथ विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुये जिला मंत्री ने विभिन्न शिक्षक समस्याओं यथा- शिक्षकों का चयन वेतनमान शीघ्र लगाने, 15000 शिक्षक भर्ती इंक्रीमेंट संशोधन, सेवा पुस्तिकाएं शीघ्र अद्यतन करने,12460 शिक्षक भर्ती का बकाया ( एरियर) भुगतान, सीसीएल ,मेडिकल, मैटरनिटी अवकाश सहानुभूति पूर्वक स्वीकृत करने, विद्यालय परिसर एवं शौचालय की साफ- सफाई हेतु नगर/ ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों को निर्देशित करने,पूर्व में एफएलएन प्रशिक्षण का बकाया शिक्षकों को भुगतान आदि से खण्ड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया और ज्ञापन दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षक समस्याओं को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी शेष राम यादव, इश्कियाक अहमद, मनोज द्विवेदी, संजय मिश्रा, दिलीप शर्मा,आलोक गिरी,विवेक द्विवेदी, धर्मेंद्र यादव, शिवानी उपाध्याय, नीलम गुप्ता,प्रतिभा यादव, पूजा लक्ष्मी, आरती, रवीन्द्र निगम,संजय पाण्डेय,सुरेंद्र अग्रहरि, सत्य प्रकाश यादव,जय प्रकाश वर्मा, जय प्रकाश चौधरी,ब्रृज भूषण दुबे, इरशाद अहमद,मुशीर अहमद,मुनेंद्र यादव, आदर्श वर्मा, भानु प्रताप सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।




