गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पूर्व मंत्री ने डोमेश्वर नाथ बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक

इटवा/सिद्धार्थनगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी ने सोमवार को भनवापुर ब्लॉक अन्तर्गत आस्था का केन्द्र बाबा डोमेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। डॉ0 द्विवेदी ने शिवभक्तों के बीच पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना किया। मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है और इस माह में शिवभक्ति से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ धर्म और संस्कृति से जुड़ाव बनाये रखें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, फलफली चौधरी, राजा त्रिपाठी, शुभम पाण्डेय, सत्यम मोदनवाल सहित स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!